गोहपारु: गोहपारू के असवारी गांव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह संपन्न, अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
शहडोल जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के असवारी गांव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह संपन्न हुआ है, जनपद पंचायत गोहपारू से गुरुवार को लगभग 3:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई है कि 118 जोड़ों का विवाह असवारी गांव में हुआ है,इस दौरान विधायक मनीषा सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी असवारी गांव में मौजूद रहे हैं,जहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह संपन्न हुआ है।