टोंक: ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बीएसएनएल की सौगात, 259 रुपये में हाई-स्पीड फाइबर ब्रॉडबैंड
Tonk, Tonk | Jun 26, 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए बीएसएनएल ने भारतनेट के तहत 259 रुपए प्रतिमाह की ग्रामीण फाइबर एंट्री योजना शुरू की है। इसमें 25 एमबीपीएस स्पीड के साथ 700 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री इंस्टॉलेशन मिलेगा। ओएनटी मॉडेम भी निशुल्क दिया जाएगा।