ओबरा: डाला के लंगड़ा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Obra, Sonbhadra | Jul 10, 2026 सोनभद्र के चोपन थाना के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ के पास गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डाला बाड़ी निवासी कार्तिक गुरुवार रात अपनी बाइक से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही वह लंगड़ा मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान डाला बाजार की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उ