*थाना साईबर क्राइम पुलिस ने गाड़ी बेचने के नाम पर ₹ 6,32,000/- की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।*
*पुलिस टीम ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।*
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में आम नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम भिवानी पुलिस ने गाड़ी बेचने के नाम पर ₹ 6.32,000/- रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पदीपक निवासी भिवानी ने थाना साइउबर क्राइम में शिकायत दी थी कि उसने अपने पार्टनर के साथ एक वाहन खरीदने के लिए आरोपी को अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल ₹ 6,32,000 का भुगतान किया था। बाद में जांच करने पर पता चला कि वाहन की डुप्लीकेट आरसी दी गई थी तथा वाहन पर ₹ 9,52,000 का लोन बकाया था, जिसकी जानकारी जानबूझकर छिपाई गई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान थाना साइबर क्राइम भिवानी के सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था।
*गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू पुत्र सुरेश, निवासी मीताथल, जिला भिवानी के रूप में हुई है।*
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले इंडसलैंड बैंक से वाहन ऋण लिया था। बाद में उसने हीरो फिनकॉर्प से ₹ 9.52 लाख का नया ऋण लेकर पुराना ऋण चुका दिया, लेकिन नए ऋण की जानकारी छिपाकर वाहन को धोखाधड़ी से बेच दिया।
पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।
पुलिस प्रवक्ता
जिला पुलिस भिवानी।।