अरनोद: अरनोद में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनोद में संचालित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के तहत विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविरार्थियों ने जन-जागरूकता रैली निकालकर तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगो