दमोह: मड़िया के पास सड़क हादसे में बाइक चालक घायल, डायल 112 ने दमोह जिला अस्पताल भेजा
Damoh, Damoh | Jun 2, 2026 बांदकपुर के नजदीक मड़िया गांव के पास बाइक चालक सड़क हादसे का शिकार हो गया, जागेश्वर नाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं ने सड़क पर दुर्घटना की स्थिति में व्यक्ति को पड़ा देख घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी,जिसके बाद डायल 112 से घायल भगवान सिंह उम्र करीब 45 वर्ष को सोमवार रात इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया जंहा उपचार किया गया