बांगरमऊ: उन्नाव माखी कांड में कुलदीप सेंगर को मिली राहत, हाईकोर्ट ने पीड़िता की सजा बढ़ाने की अपील खारिज की
उन्नाव के माखी कांड से जुड़े मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने पीड़िता की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें सेंगर की सजा बढ़ाकर फांसी देने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा कि सजा बढ़ाने के लिए पर्याप्त आधार नहीं हैं। निचली अदालत द्वारा दी गई 10 साल की सजा यथावत रहेगी। सेंगर फिलहाल सजा काट रहे हैं, जो अगस्त में पूरी हो