बीना: बीना थाना पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bina, Sagar | Sep 29, 2026 मामला 9 सितंबर की रात का है। फरियादी ने अपनी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल घर के बाहर लॉक कर खड़ी की थी। रात जब वह बाहर आया तो बाइक मौके से गायब थी। तलाशी के बाद जब बाइक नहीं मिली तो थाने में शिकायत की।इसके बाद थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने लगातार प्रयास के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।