कोटवा: बेलवा माधो चौक पर अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
कोटवा थाना क्षेत्र के बेलवा माधो चौक पर अनियन्त्रित ट्रक की ठोकर से रक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल भेज दी। कोटवा के एसआई अमन कुमार ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान जगदीश सिंह के 40 वर्षीय पुत्र विजय सिंह के रुप में हुई है। जब वह बाईक से अपने घर जा रहा था,तभी ट्रक ठोकर मार दी।