मंझनपुर: मंझनपुर जिला अस्पताल की बदहाली का वायरल सच, स्ट्रेचर तक नहीं, मरीज बेहाल, वीडियो ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
मंझनपुर जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक बुजुर्ग मरीज को अपने कंधे पर उठाकर अस्पताल के भीतर ले जाता नजर आ रहा है। यह दृश्य न सिर्फ मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है, बल्कि अस्पताल की जमीनी हकीकत भी उजागर करता है।