जगदलपुर: दिशा समिति की बैठक में एजेंडा के आधार पर समीक्षा, बस्तर के विकास पर केंद्र और राज्य सरकार का विशेष फोकस
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के समग्र विकास पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री एवं राज्य सरकार का विशेष फोकस है। बस्तर संभाग का केंद्र बिंदु बस्तर जिला है और यहां होने वाले विकास कार्य पूरे संभाग के लिए प्रेरणा बनेंगे।