रायपुर: बर में सुरंग बना कर पाइप लाइन से क्रूड ऑयल चोरी का हुआ खुलासा,पुलिस ने एक को लिया हिरासत में
Raipur, Ajmer | Feb 13, 2024
बर ग्राम में एचपी पेट्रोल पंप परिसर में सुरंग बना आईओसी पाइप लाइन से क्रूड ऑयल की चोरी का खुलासा हुआ है। यह सब बर पुलिस थाने से कुछ दूर चल रहा था लेकिन पुलिस और आईओसी को भनक नहीं लग पाई। चोरी का खुलासा होने पर आईओसी अधिकारियों और पुलिस की नींद उड़ गई। गुजरात के मुंद्रा से पानीपत हरियाणा तक बिछी लाइन में सेंघमारी कर 4 फीट गहरी और 100 फीट लंबी सुरंग बनाई।