मुंगेर: कासिम बाजार थाना में विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने की अध्यक्षता
Munger, Munger | May 20, 2025 मुंगेर कासिम बाजार थाना में मंगलवार को विदाई सह सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने की। संचालन बीएमपी पदाधिकारी महेन्द्र पासवान ने किया। समारोह में पुलिस जवान दीपक कुमार, मिथलेश कुमार और बिरेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। इन तीनों का तबादला दूसरे जिले में हो गया है। तीनों जवान कई वर्षों से कासिम बाजार थाना में कार्यरत थे