हज़ारीबाग: बड़कागांव में अपराधियों का तांडव, कोयला लदे हाईवा को फूंका, चालक घायल
एनटीपीसी पकरी बरवाडीह क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने 13 माइल के पास कोयला ढुलाई में लगे हाईवा को आग के हवाले कर दिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद इलाके में दहशत है और कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप हो गई है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.