सैदपुर: मौधा में दुस्साहसिक चोरी, छत के रास्ते 2 घरों में घुसे चोरों ने ₹60 लाख के जेवर और ₹30 हजार की नकदी की चोरी
खानपुर थानाक्षेत्र के मौधा गाँव में बीती देर रात किसी समय चोरों ने सुनियोजित ढंग से दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते उक्त घरों में घुस गए और कमरों में रखे संदूक और अलमारी के ताले तोड़कर लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 30 हजार रुपये की नकदी समेटकर फरार हो गए।