कोडरमा: कोडरमा में आधार केंद्र का उद्घाटन, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर और सुलभ सेवाएं
आम नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाएं सुगमता एवं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज कोडरमा जिला मुख्यालय में नए आधार केंद्र का उद्घाटन माननीय विधायक डॉ० नीरा यादव, उपायुक्त कोडरमा श्री ऋतुराज एवं जिला परिषद अध्यक्ष श्री रामधन यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।