देवबंद: नानौता में वीर ट्रेडर्स का शटर फाड़कर चोरी, 63 हजार नकद समेत बैटरियां और चार्जर ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी
नानौता कस्बे में सहारनपुर मार्ग स्थित वीर ट्रेडर्स शोरूम में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर फाड़कर हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद चोर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।