महोबा: महोबा के डीएम बंगला के पास रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों से सल्फास का सेवन किया, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Apr 10, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएम बंगला के पास का है जहां के रहने वाले 22 वर्षीय राज सिंह पुत्र बाबू सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिससे युवक कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है।