सत्तर कटैया: आरण में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 35 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायालय
आरण में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 35 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी सुभाष यादव को गिरफ्तार किया। प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी बिहरा थानाध्यक्ष देवानंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरण में छापेमारी करते हुये 35 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी को आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।