दतिया नगर: ग्वालियर: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, पुलिस ने किया मर्ग दर्ज
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान ग्वालियर के लिंक अस्पताल में मौत हो गई। जिसको लेकर सिविल लाइन पुलिस ने रविवार शाम 07 बजे मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार 21 मार्च की रात्रि में 09 बजे मृतक महिला शांति शर्मा केवलारी नहर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हक गई थी। तभीवहीं घायल महिला का ग्वालियर के लिंक अस्पताल में इलाज चल रहा था।