गंगरार। गंगरार विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ रविवार सुबह साढ़े दस बजे सबरी आश्रम में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खुले बरामदे का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम प्रभारी योगेश कुमार व्यास एडवोकेट ने बताया कि भील समाज के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर विधायक ने तत्काल बरामदे के निर्माण की घोषणा की थी।