दतिया नगर: सब्जी मंडी के सामने युवक की स्कूटी से ₹50000 की चोरी, कोतवाली में मामला दर्ज
सब्जी मंडी के गेट के सामने से एक युवक की स्कूटी की डिग्गी से अज्ञात चोर ₹50000 चोरी कर ले गए घटना की रिपोर्ट युवक ने कोतवाली में दर्ज कराई है.कोतवाली पुलिस के मुताबिक राजकुमार दौहरे पिता छुटकन दौहरे निवासी सिद्धार्थ कॉलोनी दतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी स्कूटी उसने सब्जी मंडी की गेट के सामने खड़ी की थी जिसकी डिग्गी में ₹50000 रखे थे जो चोरी कर लिए गए ।