जगदलपुर: महापौर और भाजपा पार्षद दल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर बस्तर आईजी सुंदरराज पी का किया सम्मान
जगदलपुर नगर निगम भाजपा पार्षद दल ने महापौर संजय पांडे के साथ बस्तर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज को राष्ट्रीय जांच एजेंसी में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर नियुक्ति मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने आईजी पी. सुंदरराज को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।