बदलापुर: बदलापुर में विधायक के जनसंपर्क कार्यालय पर स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों पर भाजपा की बैठक संपन्न
बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के अहिरौली स्थित श्रीकमलम कार्यालय पर एलएलसी चुनाव 2026 के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शंकर गिरी ने की। इस दौरान चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। कार