लैलूंगा: ओडिशा से रायगढ़ तक गांजा सप्लाई का नेटवर्क बेनकाब, 6 किलो से ज्यादा गांजा के मामले में फरार तस्कर गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत 6.168 किलो गांजा तस्करी मामले के फरार आरोपी सतीश गोरख को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर जिले में सप्लाई करता था। पुलिस ने अपराध से अर्जित नकदी भी जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।