महोबा: बसौरा व मिरतला गांव में डीएम ने फसल क्षति का निरीक्षण किया, सर्वे व राहत के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Apr 9, 2026 हालिया बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान की आशंका के बीच डीएम गजल भारद्वाज ने बसौरा व मिरतला गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने टीम के साथ फसलों की स्थिति देखी और किसानों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों का पारदर्शी सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट भेजी जाए और कोई भी पात्र किसान मुआवजे से वंचित न रहे। साथ ही 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना दे