#समस्तीपुर में छात्रों ने किया सड़क जाम,बिहार बंद का असर,सड़क पर आगजनी कर माँगा इस्तीफा
#बिहारबंद का असर अब समस्तीपुर में भी देखने को मिल रहा है. छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. प्रदर्शन के दौरान सड़क पर आगजनी भी की गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है. प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जता रहे हैं. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम हालात पर नजर बनाए हुए है.
#cjp #news #samastipur #Samastipurnews #live #protest