टिब्बी: कुलचंद्र में किसानों ने जर्जर खाळे के नवनिर्माण की मांग को लेकर 'ग्राम रथ' को घेरा
कुलचंद्र गांव में चक 602 आरडी के जर्जर खाळे को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने बुधवार को गांव पहुंचे 'ग्राम रथ' का घेराव कर कड़ा विरोध जताया। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू और एसडीएम सत्यनारायण सुथार मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त खाळे का निरीक्षण किया।