चौरीचौरा: समाजवादी पार्टी के नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
चौरा विधानसभा में शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा महंगाई,बेरोजगारी, नीट परीक्षा लीक, डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम और चौरी चौरा में वाई मॉडल ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में और विधानसभा अध्यक्ष दयानंद विद्रोही की अध्यक्षता में रेलवे ओवर ब्रिज के पास से धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।