सिकंदरा: सिकंदरा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 81 शिकायतें आईं, एसडीएम ने एक शिकायत का मौके पर किया निस्तारण
सिकंदरा तहसील परिसर में शनिवार को सुबह करीब 10 बजे उपजिलाधिकारी रिदम आनंद की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। दोपहर 2 बजे तक कुल 81 फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। एसडीएम ने सभी शिकायतों को सुनते हुए एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। वहीं, बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द से जल्