ग्वालियर गिर्द: जेठ ने बहू से दुष्कर्म की कोशिश की, विरोध करने पर पीटा, महिला ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई
जनकगंज थाना क्षेत्र के निंबाजी की खोह में रहने वाली महिला दीपा शाक्य और उसके पति ने अपने जेठ यानी पति मोहन के बड़े भाई भागीरथ पर छेड़छाड़ करने एवं मारपीट का आरोप लगाया है।सबूत के तौर पर महिला ने 2 वीडियो भी पुलिस को दिए है। जिसमें उसके साथ 12 और 15 मार्च को जेठ भागीरथ द्वारा मारपीट की गई थी। दंपत्ति ने आरोपी रिश्तेदार भागीरथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।