कासगंज: कासगंज जिला अस्पताल में गर्मी के कारण बढ़ी मरीजों की संख्या, 1335 मरीजों ने ओपीडी में कराया अपना इलाज
कासगंज जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। वहीं गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। और जिला अस्पताल में मरीजों कि संख्या बदती नजर आ रही है। बुधवार को दोपहर 2 बजे तक जिला अस्पताल कि ओपीड़ी में 1335 मरीजों का इलाज़ किया गया। जिसमे 67 मरीज डायरिया के पाएं गए।