खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा बुधवार को स्थानीय अनाज मंडी की ढेरियों से लिए गए चारों सैंपल फेल आए हैं। जिससे सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद ना के बराबर बची है। हालांकि जब से किसानों को इस बात की सूचना मिली है कि जे-फार्म कटवाने वाले किसानों को ही भावांतर भरपाई योजना का लाभ मिलेगा उसके बाद से एकाएक जिले की मंडियों में बाजरा की आवक भी बढ़ी है।