बिक्रमगंज: दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने मैट्रिक टॉपर चंदा कुमारी को सम्मानित किया, चेक देकर बढ़ाया हौसला
विक्रमगंज के नटवार निवासी हरिशंकर कुशवाहा की पुत्री चंदा कुमारी ने बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 में 482 अंक प्राप्त कर राज्य के टॉप-10 में 9वां स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। चंदा की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे दिनारा विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आज सोमवार को रात करीब 8 बजे विधायक ने सम्मानित किया।