वाराणसी में भीषण धमाका! पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से मकान जमींदोज
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर में गुरुवार शाम अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पटाखा कारोबारी राजू खान का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। विस्फोट से पड़ोसी मकान का बाहरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। मलबे में राजू खान की मां समेत अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए ATS की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। धमाके के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#VaranasiBlast #VaranasiNews #FirecrackerFactory #Sarnath #Paigambarpur #BreakingNews #NDRF #SDRF #ATS #UPPolice #ExplosionNews #Varanasi #Banaras #UPNews #LiveVNS