नौरोजाबाद: ग्राम उजान से नाबालिग द्वारा घर से बिना बताए कहीं चले जाने पर नौरोजाबाद थाने में मामला हुआ दर्ज
ग्राम उजान में नाबालिग द्वारा घर से बिना बताए कहीं चले जाने पर परिवार जनों द्वारा उसे ढूंढा गया।लेकिन जब वह नहीं मिली तो परिजनों द्वारा नौरोजाबाद थाने में मामले की सूचना दी गई। जिस पर नौरोजाबाद थाने में अपराध क्रमांक 53/24 गुम इंसान के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक दिनेश तिवारी थाना नौरोजाबाद द्वारा की जा रही है।