नौरोजाबाद: नौरोजाबाद की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में सरप्राइज विजिट में पहुँची थाना प्रभारी नौरोजाबाद
नौरोजाबाद कृष्णा कॉलोनी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में नौरोजाबाद टीआई अरुणा द्विवेदी पहुँचीं।बैंक में मौजूद ग्राहकों से उनके कार्यो के बारे में पूछा।आपको बता दें कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के कारण पुलिस के द्वारा बैंक परिसर सहित सार्वजनिक स्थलों में सरप्राइज विजिट के माध्यम से क्षेत्र की जांच पड़ताल की जा रही है।