भोरे: नीट पेपर लीक के कारण बिहार बंद के आह्वान पर भोरे में पुलिस बल तैनात, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी
नीट पेपर लीक को लेकर बिहार बंद के आह्वान पर शुक्रवार को भोरे में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। भोरे के विभिन्न चौक चौराहों और संवेदनशील जगहों पर पुलिस मुस्तैद दिखी। वहीं सोशल मीडिया पर पूरे बारीकी से नजर रखी जा रही है। पुलिस के द्वारा बीते देर शाम फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई थी । उपद्रवियों पर भी पुलिस नजर रख रही है।