पोहरी: पोहरी उत्कृष्ट विद्यालय में समर कैंप का आयोजन, प्राचार्य भरत सिंह धाकड़ ने दी जानकारी
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शासन के निर्देश अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए 1 मई से छात्रों के विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास के उद्देश्य से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।प्राचार्य भरत सिंह धाकड़ ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि छात्रों को समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनकी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है।