सूरजगढ़: हाथों में हथकड़ी डाले शादी के मंडप पर पहुंचा दूल्हा, कजरा थाना क्षेत्र के बसुहार गांव का मामला
सोमवार अपराह्न 12:30 बजे बारात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. यह वीडियो 19 जून 2026 का कजरा थाना क्षेत्र के बसुहार गांव का बताया गया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि एक ऐसी बारात निकली जहां दूल्हे के हाथों में हथकड़ी थी. जानकारी के मुताबिक शादी के 2 दिन पूर्व बसुहार गांव के छोटू कुमार को पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार किया.