महोबा: परापातर गांव में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | May 16, 2026 40 वर्षीय धनीराम ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। परिजन घटना के कारणों पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। डॉक्टर नवीन चौहान के मुताबिक युवक की हालत फिलहाल स्थिर है।