नगरी: घटुला में आयोजित सुशासन तिहार में उमड़ी लोगों की भीड़, 528 आवेदन हुए प्राप्त
Nagri, Dhamtari | May 30, 2026 मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगरी क्षेत्र के घटुला में विशाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याएं, शिकायतें के लिए समाधान शिविर में आवेदन प्रस्तुत किए।