इंदौर: प. बंगाल की घटना के विरोध में सड़कों पर उतरे डॉक्टर, शिवाजी वाटिका चौराहे पर किया प्रदर्शन, पूर्व काम बंद की दी चेतावनी
Indore, Indore | Aug 15, 2024 पश्चिम बंगाल में इंटर्न डॉक्टर के साथ हुई दरंदगी के विरोध में इंदौर में भी विरोध प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज शिवाजी वाटिका चौराहे पर एक रैली निकाल कर डॉक्टर ने इस कृत्य का विरोध किया। साथ ही आरोपी को 24 घंटे के अंदर फांसी दिए जाने की मांग की, और ऐसा न होने पर अपनी इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करने की चेतावनी डॉक्टर्स के द्वारा सरकार को दी गई।