इंदौर: सड़क के गड्ढों को लेकर बोले महापौर, शहर में जारी है पेचवर्क का काम, बारिश के बाद पूर्ण रूप से ठीक की जाएगी सभी सड़के
Indore, Indore | Aug 15, 2024 इंदौर में बारिश के कारण कई सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। जिसमे काफी गड्ढे हो चुके है। इसको लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है की बारिश के कारण जो गड्ढे सड़कों पर हुए हैं, वहां पेचवर्क का काम किया जा रहा है। जिसमें ना सिर्फ डामर की सड़कों पर बल्कि सीमेंट की सड़कों पर भी नई तकनीक से पेचवर्क का काम जारी है और बारिश के बाद सभी सड़कों को ठीक कर लिया जाएगा।