पट्टी: पुरानी पट्टी गांव में खेत में पानी ले जाने के विवाद में महिला पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर रूप से घायल
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पुरानी पट्टी गांव में खेत में पानी ले जाने को लेकर हुए विवाद में मेवला देवी, पत्नी स्वर्गीय कन्हैया लाल को लाठी-डंडों से जमकर पीटने का आरोप लगाया गया है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को खेत में पानी ले जाने को लेकर विवाद हो गया।