तिरोड़ी: उमरी में हुआ जोनल स्तरीय निरंकारी बाल संत समागम, बहन शिवानी चौहान ने बच्चों को किया संबोधित
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से संत निरंकारी मिशन द्वारा कटंगी में जोनल स्तरीय ‘निरंकारी बाल संत समागम’ का आयोजन किया गया। शनिवार, 13 जून को दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन उमरी में यह आयोजन हुआ। ‘आत्म मंथन’ विषय पर केंद्रित इस बाल संत समागम का मुख्य सार सतगुरु ही आदर्श, सत्गुरु ही आधार रखा गया था।