बेलसंड: झपहां उदनडीह कांड में रानू की मुश्किलें बढ़ीं, विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंची पुलिस रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां उदनडीह में घरों व चहारदीवारी तोड़े जाने के मामले में बेलसंड के लोजपा (आर) विधायक अमित कुमार रानू की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पुलिस मुख्यालय के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को विधायक के खिलाफ दर्ज मामलों और अब तक की पुलिस कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी गई है। रिपोर्ट में विधायक पर भू-माफिया को संरक्षण द