बीसलपुर: बरसिया गांव में सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक सवार 2 लोग गिरकर हुए घायल, घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी विक्रम अपने साथी पुजेरिया के साथ बुधौली देर रात्रि किसी काम से जा रहे थे वह जैसे ही बरसिया गांव पहुंचे वैसे ही रोड पर गड्ढे होने के कारण उनकी बाइक गड्ढों में फंसकर रोड पर गिर गई जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को सीएचसी में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है