इंदौर: चंदन नगर: घरेलू कलह में पति ने पत्नी के सीने में घोंपा चाकू, की दरिंदगी
Indore, Indore | Apr 29, 2026 पुलिस अधिकारी ने बुधवार 2 बजे बताया की घटना कल रात करीब 9 बजे रामानंद नगर में हुई। 26 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि उसका आरोपी पति आए दिन घरेलू बातों को लेकर उससे विवाद करता है और मारपीट करता है। उसे पीड़िता पर बेवजह शंका रहती है और वह अक्सर पूछता है कि वह दूसरे लोगों से बात क्यों करती है।