सिहोरा: नेशनल हाईवे 30 मनसकरा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में एक ट्रक पलटा
सिहोरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 मनसकरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने नशे की हालत में दूसरे ट्रक को टक्कर मारते हुए पलट गया हादसे में दूसरे ट्रक चालक को पैर में चोटें पहुंची हैं। हासिल जानकारी के मुताबिक एमपी 17 एच एच 4441 के चालक हरिनारायण सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी कुलबिहरिया थाना मऊगंज सतना से माल लोड कर सुहागपुर जा रहा था।